लोहरदगा, अप्रैल 16 -- लोहरदगा, संवाददाता।डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस नदिया हिन्दू लोहरदगा के छात्रों ने 10 वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल का रिजल्ट 75 प्रतिशत रहा। अनुराग बाखला 84.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहे, दूसरे स्थान पर औरंगजेब अंसारी ने 83.2 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर अनस अंसारी ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 89 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। इसमें 38 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की।विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्रिंसिपल निश्छल मिंज, स्कूल मैनेजर अरविंद कुमार अमरेश ने विद्यायल के सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है। यह भी पढ़ें- तनीषा कुमारी 97 फ़ीसदी अंकों के साथ जिला टॉपर बनी प्रि...