हाथरस, सितम्बर 5 -- विकास खंड सासनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय सासनी में तैनात सहायक अध्यापिका को गोखरपुर में आयोजित हुए शिक्षक समारोह में राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें यह सम्मान दिया। पल्लवी चतुर्वेदी को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर उनके परिवार, विद्यालय के साथियों और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। उन्होंने साल 2009 में सहायक शिक्षिका के तौर पर प्राथमिक विद्यालय टिपरस से अपनी नौकरी शुरू की थी। तब से वह लगातार बच्चों को अच्छी शिक्षा देने और उनके विकास के लिए काम कर रही हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षक दिवस पर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुई प्रतिभा रानी भारती उन्होंने छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए कई नए शैक्षिक प्रयोग किए। उन...