घाटशिला, मार्च 18 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। यूसील नरवा पहाड़ विस्थापित कमेटी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर 11 साल से लंबित नियुक्ति व पुनर्वास पर सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। जिस पर मुख्यमंत्री ने समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान विस्थापितों ने बताया कि वर्ष 2014 में हुए समझौते के तहत हर वर्ष 8 नियुक्तियों का प्रावधान था, लेकिन अब तक इसका पालन नहीं हो सका, जिससे प्रभावित परिवारों में नाराजगी बनी हुई है। इसके बाद वर्ष 2023 में विधायक संजीव सरदार के हस्तक्षेप के बाद हुई, बैठक में अनुकंपा नियुक्तियों के त्वरित निपटारे और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आश्रितों को 90 दिनों के भीतर रोजगार देने का लिखित आश्वासन दिया गया था। कुछ ना होने के बाद जनवरी 2026 में हुए बड़े आंदोलन के बाद विधायक संजीव सरदार के हस्तक्षेप से मामला अनुमंडल...