मोतिहारी, मई 8 -- मोतिहारी। ढाका विधायक फैसल रहमान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पटना में शिष्टाचार मुलाकात की। विधायक ने ढाका क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़े अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में क्षेत्र की सड़कों की स्थिति में सुधार, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा आम जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सकारात्मक चर्चा हुई। विधायक फैसल रहमान ने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार के सहयोग से ढाका विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.