सासाराम, अप्रैल 25 -- नौहट्टा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से नौहट्टा प्रखंड के समाजसेवी बसंत कुमार ने पटना में शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान रोहतास जिले विशेषकर नौहट्टा प्रखंड की जमीनी समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होंने क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत, सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की नियुक्ति तथा रेफरल अस्पताल में महिला चिकित्सक की बहाली की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने हर घर नल का जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, सिंचाई के लिए सोन नदी से पानी लिफ्ट कर किसानों तक पहुंचाने और पेयजल के लिए गांवों में स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की जरूरत पर भी जोर दिया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री से मिले गोपालपुर विधायक बुलो मंडल, क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा

हिंदी हिन्दुस्तान क...