रामपुर, जुलाई 20 -- चुनावी तैयारियों में जुटे भारत भूषण गुप्ता ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुलाकात के फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही रामपुर की सियासत गर्माने लगी है। यूं तो सीएम योगी वे रामपुर के कई नेता अक्सर मिलते हैं लेकिन, अब जब चुनावी चौसर बिछने लगी है तो हर मुलाकात के सियासी गलियारों में अलग ही माने निकाले जा रहे हैं। बीते कुछ दिन से वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय होने लगे हैं। ऐसे में उनकी सीएम से हुई मुलाकात एकाएक चर्चाओं में आ गई है। मालूम हो कि भारत भूषण गुप्ता पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। बात 2019 की है जब आजम खां एमपी चुने गए तो उन्होंने शहर विस सीट से इस्तीफा दिया था। जिस पर शहर सीट पर उप चुनाव हुआ था जिसमें सपा से आजम की पत्नी तजीन फातिमा कुल 79043 वोट पाकर विजयी हो ग...