भागलपुर, जनवरी 5 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। नाथनगर के विधायक मिथुन कुमार और जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जनहित की मांगों को उनके समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने नवगछिया को पूर्ण राजस्व जिला का दर्जा देने, ढोलबज्जा को नया प्रखंड बनाने तथा मदरौनी बांध के अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर बांध का पक्कीकरण कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। मुख्यमंत्री ने जिप अध्यक्ष की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि भागलपुर से उनका पुराना और आत्मीय संबंध रहा है तथा यहां की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि नवगछिया को जिला और ढोलबज्जा को प्रखंड बनाने के विषय में सरकार के स्तर पर सार्थक पहल की जाएगी। मदरौनी बांध के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.