पटना, मई 2 -- रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। उनसे मिलकर सासाराम और डेहरी में सेटेलाइट सिटी विकसित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 11 सेटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की जो योजना बनायी है, उसे विस्तारित किया जाना चाहिए। क्षेत्रीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस योजना में इन दोनों शहरों को भी शामिल किया जाना चाहिए। कुशवाहा ने इस मुलाकात को काफी सकारात्मक बताया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस पर बड़ा फैसला लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी से उपेंद्र कुशवाहा ने मांगी शाहाबाद में सेटेलाइट सिटी, CM से मिल क्या बोले RLM चीफ?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...