गिरडीह, जून 13 -- डुमरी। इसरी बाजार उत्तरी पंचायत की मुखिया रीना कुमारी एवं पूर्व मुखिया अजित कुमार ने बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मंत्री दीपिका पांडेय से मिलकर मांग पत्र सौंपा। बता दें कि एक पखवारा पूर्व डुमरी अनुमंडल कार्यालय के समीप भूख हड़ताल पर बैठे मुखिया एवं पूर्व मुखिया को पूर्व मंत्री बेबी देवी ने मुख्यमंत्री से मिलवा कर सभी मांगों पर सार्थक पहल करवाने का आश्वासन देकर भूख हड़ताल को समाप्त कराया था। जिन मांगों को ले मुखिया एवं पूर्व मुखिया भूख हड़ताल कर रहे थे उसमें इसरी नदी के दोनों किनारों पर नाला एवं स्लैब का निर्माण गोलाई तक कराने, यात्रियों एवं लोगों के सुगम आवागमन के लिए इसरी चौक से लेकर स्टेशन तक कालीकरण पथ व स्लैब सहित नाली का निर्माण कराने, इसरी बाजार उत्तरी एवं इसरी बाजार दक्षिणी पंचायतों से प्रतिदिन नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.