मेरठ, मार्च 15 -- बर्खास्त आईएएस अधिकारी राहुल कौशिक ने मेरठ पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि उन्हें बिना किसी ठोस छानबीन के हिरासत में लिया गया और करीब 24 घंटे तक प्रताड़ित किया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर वह जल्द ही सीएम योगी से मिलकर शिकायत करेंगे और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। राहुल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना पर्याप्त जांच किए उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। एक जिम्मेदार अधिकारी होने के बावजूद उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस पूरे प्रकरण को लेकर अब प्रशासनिक और पुलिस महकमे में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि पुलिस की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.