मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुशहरी। डुमरी पंचायत के पंसस रोशन कुमार कुशवाहा ने रविवार को सीएम सम्राट चौधरी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बूढ़ी गंडक के बुधनगरा घाट पर पीपा पुल निर्माण कराने की मांग की। बताया कि सीएम ने भरोसा दिलाया कि बुधनगरा घाट पर पीपा पुल का निर्माण करवाकर लोगों की समस्या का समाधान करवाएंगे। पंसस ने बताया कि 1992 में डूबा घाट पर नाव पलटने से कई लोगों की मौत हो गई थी। तत्कालीन सीएम लालू प्रसाद ने आकर यहां पक्का पुल निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक पुल निर्माण नहीं हुआ। बुधनगरा घाट पुल निर्माण संघर्ष समिति द्वारा 2020 में अनशन किया गया था। यह भी पढ़ें- चेरिया में पुल निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने भी सरकार को ध्यान आकृष्ट कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.