सीएम से बिन वार्ता कांग्रेस का उम्मीदवार देना चूक : राजद
रांची, जून 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने कहा है कि राज्य में झामुमो सबसे बड़ी पार्टी है। झामुमो के अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही इंडिया गठबंधन की सरकार चल रही है। ऐसे में निश्चित ही कांग्रेस को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वार्ता करके ही राज्यसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार की घोषणा करनी चाहिए था। उन्होंने कांग्रेस द्वारा बिना सहयोगियों को विश्वास में लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने को एक बड़ी चूक बताया। राजद नेता ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि महागठबंधन के सहयोगी होने के बावजूद न तो झामुमो और न ही कांग्रेस के किसी नेता, पदाधिकारी ने उनसे या राजद के राष्ट्रीय नेतृत्व से राज्यसभा चुनाव को लेकर किसी तरह की कोई बात की है। यह भी पढ़ें- राजद को शीर्ष नेतृत्व के निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.