बलिया, दिसम्बर 14 -- बलिया। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट किया। उन्होंने शिक्षामित्रों की समस्याओं से अवगत कराया। सीएम को बताया कि वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे शिक्षामित्र आज भी सम्मानजनक मानदेय और भविष्य की सुरक्षा को लेकर असमंजस में हैं। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस निर्णय लेने का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री ने इस मामले में गंभीरता से विचार कर करने का भरोसा दिया। पूर्व विधायक ने जनपद में मोंथा तुफान और अतिवृष्टि से हुई फसल नुकसान की भी जानकारी दी। पूर्व विधायक ने बैरिया विधानसभा क्षेत्र में गंगा से हो रहे कटान, गोकुल नगर, शिवाल मठिया, उदई छपरा, दुबेछपरा, चक्की नौरंगा और भुवाल छपरा में कटान रोधी कार्य आदि की भी जानकारी दी। शिक्षामित्र संघ के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.