प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता। 10 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण से पहले बुधवार को प्रमुख सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थकार्य अमृत अभिजात प्रयागराज पहुंचे। प्रमुख सचिव ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर बचे हुए काम तत्काल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कहा। बुधवार शाम प्रयागराज पहुंचे प्रमुख सचिव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिले में पर्यटन की सम्भावनाओं के दृष्टिगत बुनियादी ढांचे में सुधार, डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया व सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन की सुविधा में किए जाने वाले सुधार पर बात की। इसके साथ ही माघ मेला में आमजन के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। प्रमुख सचिव मेला क्षेत्र में पर्यटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.