हल्द्वानी, दिसम्बर 31 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। उन्होंने सीएम से अधिवक्ताओं के लिए चैंबर के निर्माण और एक आधुनिक लाइब्रेरी के लिए धन आवंटन करने की मांग की। साथ ही अधिवक्ताओं के हित में प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटक्शन बिल लागू करने और मेडिक्लेम के अलावा जीवन बीमा सुविधा उपलब्ध कराने संबंधित ज्ञापन दिया। सीएम ने उनकी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार पंत, सचिव मोहन सिंह बिष्ट, लेखाधिकारी आरपी पांडे शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...