नैनीताल, फरवरी 28 -- भवाली, संवाददाता। पूर्व पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने शनिवार को हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात कर नजूल भूमि पर बसे परिवारों के लिए मालिकाना हक की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के माध्यम से सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 1916 से नोटिफाइड एरिया में रह रहे सैकड़ों परिवार वर्तमान में अधर में हैं। वर्मा ने बताया कि कई आवेदकों ने पूर्व की नीतियों के तहत पहली किस्त भी जमा कर दी है, लेकिन फ्रीहोल्ड प्रक्रिया ठप होने से कार्य रुका हुआ है। उन्होंने जनहित में एक नवीन एवं सरल नजूल नीति शीघ्र लागू करने का आग्रह किया ताकि दशकों से काबिज लोगों को उनके घर का वैधानिक अधिकार मिल सके। मुख्यमंत्री ने इस गंभीर प्रकरण पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...