गंगापार, मार्च 9 -- गाड़ी बेचने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाले चंदन कार सेल के खिलाफ सोमवार को मुख्यमंत्री जनता दरबार में शिकायत पहुंची। पीड़ित आशीष शुक्ल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग किया। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। सोरांव के राजापुर मल्हुआ गांव निवासी आशीष शुक्ल ने आरोप लगाया कि चंदन यादव ने कार बेचने के नाम पर पांच लाख ले लिया। कई माह के बाद भी अब तक गाड़ी व पैसा नहीं लौटाया। आशीष ने सोरांव थाने पर चंदन यादव समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आशीष ने बताया कि मेरे अलावा दर्जनों लोगों से कार बेचने के नाम पर मोटी रकम उसूल चुका है। चंदन यादव के खिलाफ अब तक कुल 13 मुकदमे दर्ज होने के बाद भी पुलिस कार्यवाही नहीं कर रहीं है। दर्जनों पीड़ित आए दिन थाने का चक्कर काट रहे हैं। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.