पटना, दिसम्बर 11 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार नए आयाम दे रहे हैं। पिछले वर्ष दिसंबर में प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार राज्य के प्रत्येक जिले में पहुंचे। योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन किया। इसी क्रम में 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से 430 विकास परियोजनाओं को स्वीकृति देकर ऐतिहासिक निर्णय लिया। इसने बिहार की विकास-यात्रा को नई दिशा और नई गति प्रदान की है। आने वाले दिनों में यही परियोजनाएं विकसित बिहार की सुदृढ़ नींव साबित होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...