मुजफ्फर नगर, फरवरी 24 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के ढाकन चौक निवासी एक चिकित्सक ने दबंगों द्वारा प्लाट पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए सीएम को शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कि प्लाट पर कब्जा तो कर रहे है साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पीडित ने दबंगों से जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। ढाकन चौक निवासी चिकित्सक शाहनवाज ने बताया कि उसकी दादा लाई जमीन मंसूरपुर थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर में है। जमीन के बटवारे को लेकर परिवार के लोगों से विवाद चल रहा है। पिछले दिनों तहसील अधिकारी को शिकायती पत्र दिया था जिस पर लेखपाल ने मामले का निपटारा करा दिया था। मामला कोर्ट में विचारधीन है। कोर्ट ने दूसरे पक्ष पर जमीन पर हो रहे निर्माण पर रोक लगा दी थी। बावजूद इसके दबंग लोग लगातार प्लाट पर निर्माण कर रहे है। आरोप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.