भदोही, फरवरी 28 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सीएम सामूहिक विवाह का आयोजन शुक्रवार को ब्लॉक तीनपरिसर औराई में व नगर पंचायत खमरिया और घोसिया में डीएम शैलेश कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। तीन स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कुल 38 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। मांगलिक स्वर के बीच सामूहिक विवाह का दृश्य देखते ही बन रहा है। औराई ब्लॉक परिसर में 31, नगर पंचायत घोसिया में तीन और नगर पंचायत खमरिया में चार समेत कुल 38 जोड़ों की सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह में शादी रचाने वालों को सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल व प्रमुख औराई बृज मोहन मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया व बीडीओ दिलीप कुमार ने वर-बधु को उपहार स्वरूप सामग्री देकर नव दंपत्ति को स्नेह भरा आशीर्वाद दिए। सामूह...