दरभंगा, मार्च 1 -- दरभंगा। सीएम साइंस कॉलेज में कर्मचारी संघ की ओर से शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन संघ इकाई अध्यक्ष राधेश्याम झा की अध्यक्षता में किया गया। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनायें दी। मौके पर महासचिव अनुपम कुमार झा, डॉ. आदित्य नाथ मिश्र, जितेंद्र राम, उमेश कुमार ठाकुर, प्रवीण कुमार झा, शिवशंकर झा, कुमार राजर्षि, जयनारायण यादव, राम नारायण साह, गोपाल सिंह, सरोज कुमार चौधरी, सुरेश बहादुर, चंद्रकांत चौधरी, राजेश कुमार सिंह, अशोक कुमार झा, प्रफुल्ल कुमार झा, जितेंद्र कुमार महतो, सतीश कुमार दीपक कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...