दरभंगा, फरवरी 1 -- दरभंगा। लनामिवि में पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पीएटी) 2024 का आयोजन शनिवार को शहर के सात केंद्रों पर किया गया। सीएम साइंस कॉलेज केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। शेष छह केंद्रों पर कुल 81.43 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं उड़नदस्ता दल की व्यवस्था की गई। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने भी कई केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। मारवाड़ी कॉलेज केंद्र पर अंग्रेजी और हिंदी विषय, एमएलएसएम कॉलेज केंद्र पर इतिहास, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र, केएस कॉलेज केंद्र पर वाणिज्य, प्रबंधन एवं शिक्षाशास्त्र विषय, मिल्लत कॉलेज केंद्र पर वनस्पति विज्ञान, रसायन शास्त्र, भौतिक और गणित, विश्वविद्यालय वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग केंद्र पर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.