नई दिल्ली, जून 20 -- Bihar Top News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पुलिस महकमे के बारे में अपशब्द कहने वाले वैशाली के अधेड़ के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। जिले के बेलसर थाना इलाके के सर्वेश चौधरी नामक अधेड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सर्वेश चौधरी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी ने कहा है कि वह आपराधिक प्रवृत्ति की व्यक्ति है जो पहले भी जेल जा चुका है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को पिस्टल दिखाने वाले आरा के भरत तिवारी का वीडियो वायरल होने और एनकाउंटर से उपजा विवाद अभी थमा भी नहीं है कि वैशाली से हैरान करने वाला नया वीडियो सामने आ गया है। वीडियो में दिख रहे अधेड़ ने अपना नाम सर्वेश चौधरी बताया है। उसने वीडियो बनाकर सीएम सम्राट चौधरी और पुलिस के पदाधिकारियों को डराया, धमकाया और विकास दू...