पटना, मई 15 -- CM Samrat Choudhary Father admitted in IGIMS: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के पिता पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी बीमार हैं। उन्हें पटना स्थिति आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में परेशानी और ऑक्सीजन लेवल डाउन होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पहले उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट(सीसीयू) में भर्ती कराया गया और देर शाम हालात में सुधार होने के बाद दूसरे डिलक्स रूम में शिफ्ट कर दिया गया। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने आईजीआईएमएस पहुंचकर उनका हाल चाल जाना और डॉक्टरों को खास निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर किया। डॉक्टरों की टीम बनाकर उनका इलाज किया जा रहा है। विशेष व्यवस्था में उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। शकुनी चौधरी से मिलने के बाद निशांत कुमार ...