प्रयागराज, फरवरी 23 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया एवं वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी रविवार की देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सिंगापुर एवं जापान की चार दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गए। सिंगापुर एवं जापान में प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री की अगुवाई में मंत्री नन्दी शीर्ष कम्पनियों एवं निवेशकों के साथ संवाद एवं मीटिंग करेंगे और निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। प्रतिनिधिमंडल 23 एवं 24 फरवरी को सिंगापुर प्रवास में प्रधानमंत्री लॉरेंस वांग से मिलेंगे। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस और उनकी सेना को समर्पित स्मारक में जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वहां मेगा रोड शो भी होगा और प्रतिनिधिमंडल प्रवासी भारत...