रांची, जनवरी 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत पूर्व में पंजीकृत कराए गए अकुशल श्रमिकों का सत्यापन होगा। राज्य के सभी स्थानीय नगर निकायों (यूएलबी) में बने हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में श्रमिकों का सत्यापन का कार्य होगा। इसे लेकर नगर विकास विभाग की ओर से तैयारी की गई है। रांची नगर निगम में शनिवार को शहर में स्थित 25 हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में सत्यापन का कार्य किया गया है। अन्य निकायों में भी इस कार्य का आदेश जारी किया गया है। बता दें कि कोविड-19 के बाद लौटे प्रवासी मजदूरों और अन्य जरूरतमंदों को काम और वित्तीय सहायता देने के लिए वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उक्त योजना की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री श्रमिक योजना पूर्व की मनरेगा योजना की तर्ज पर शहरी अकुशल मजदूरों को एक वित्ती...