सिलीगुड़ी, जुलाई 9 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की कक्षा में लगी तस्वीर पर पेशाब करने और उनकी मां को गाली देने का मामला सामने आया है। इस घटने से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ऐक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी 17 वर्षीय 11वीं कक्षा के नाबालिग छात्र है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।क्लास में बनाया वीडियो पुलिस के अनुसार, घटना सिलीगुड़ी के तराई तारापद आदर्श विद्यालय की कक्षा 11 में हुई। बताया जा रहा है कि शिक्षक कक्षा में अनुपस्थित थे और टिफिन ब्रेक के दौरान छात्र अपने दोस्तों के साथ रील बनाने में लगा हुआ था। वीडियो में वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की तस्वीर पर पेशाब करते और थूकते दिख रहा है। साथ ही, मुख्यमंत्री और उनकी मां के खिलाफ...