गुड़गांव, मई 19 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। सीएम विंडो पोर्टल से संबंधित किसी भी शिकायत को एक महीने से अधिक लंबित न रखा जाए। सभी विभाग शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता देते हुए तय समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें। डीसी उत्तम सिंह मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।

सीएम विंडो शिकायत निवारण में गुरुग्राम प्रदेश में दूसरे स्थान पर सीएम विंडो शिकायत निवारण में गुरुग्राम प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। उत्तम सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों की सुनवाई निर्धारित अवधि में करें तथा समय पर उनकी एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता भी उतनी ही जरुरी है, इसलिए एटी...