फरीदाबाद, दिसम्बर 13 -- पलवल। सीएम विंडो पोर्टल पर शिकायतों के निपटारे के मामले में पलवल प्रदेश में अव्वल रहा है। आठ महीने तक बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सरकार ने उपायुक्त डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ प्रशंसा की है। जिला प्रशासन को सीएम विंडो पोर्टल पर 84.70 स्कोर के साथ प्रदेशभर के सभी 22 जिलों में अव्वल रहा है। सीएम विंडो हरियाणा सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से आम नागरिक अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं। पलवल जिला प्रशासन ने इस प्लेटफॉर्म पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध समाधान को प्राथमिकता दी। शिकायतों की नियमित समीक्षा, संबंधित विभागों के साथ समन्वय और फील्ड पर त्वरित कार्रवाई से जिले ने लगातार आठ महीनों तक उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज किया। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला प्र...