नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- दिल्ली की एक अदालत ने सीएम रेखा गुप्ता के खिलाफ दर्ज शिकायत पर कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन के एसएचओ से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। यह मामला सितंबर 2025 में कश्मीरी गेट ISBT पर बस सेवा शुरू करने के एक सरकारी कार्यक्रम से जुड़ा है। रेखा गुप्ता पर सरकारी अधिकारियों के कामकाज की तुलना 'हनुमान जी की पूंछ में आग लगने' से करने का आरोप है। 'राम निवास शर्मा बनाम श्रीमती रेखा गुप्ता' मामले में सुनवाई करते हुए एसीजेएम अश्वनी पंवार ने पुलिस को रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।अदालत ने पारित किया आदेश अदालत ने कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ एक शिकायत पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी। यह शिकायत सितंबर 2025 में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से कथित तौर...