हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- फोटो। सीएम राहत कोष पर उठे सवाल, जांच की मांगउत्तराखंड किसान मंच ने विवेकाधीन कोष में लगाया बंदरबांट का आरोपहल्द्वानी, संवाददाता। मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष के आवंटन को लेकर उत्तराखंड किसान मंच ने अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। शनिवार को नैनीताल रोड स्थित निजी रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता में संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सूचना अधिकार के तहत 2023-24 और 2024-25 में चंपावत, यूएस नगर में वितरित सहायता राशि के दस्तावेजों के अध्ययन से कोष के उपयोग पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय, संरक्षक पीयूष जोशी और प्रवक्ता कुसुम लता बौड़ाई ने आरोप लगाया कि कोष का लाभ पात्र जरूरतमंदों की बजाय प्रभावशाली लोगों को अधिक मिल रहा है। कुछ मामलों में एक व्यक्ति को दो-तीन बार तक 50 हजार से 2 लाख रुपये ...