नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- विधानसभा चुनाव की देहरी पर खड़े उत्तर प्रदेश की सियासत में गुरुवार की देर शाम एक बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिली। पूर्व सांसद और बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह ने लखनऊ के पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री और पूर्व सांसद के बीच यह भेंट करीब सवा साल के लंबे अंतराल के बाद हुई है। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में एक घंटे से भी अधिक समय तक बातचीत हुई। कभी मुलायम सिंह यादव की तारीफ तो कभी अखिलेश के पक्ष में बयान देकर भाजपा को असहज करने वाले दबदबा सिंह के नाम से मशहूर बृजभूषण शरण सिंह की इतनी लंबी चली मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश करने से पहले मीडिया के पूछे जाने पर बृजभूषण शरण सिंह ने इस मुलाकात के पीछे का कारण स्पष...