मुजफ्फर नगर, फरवरी 20 -- बुढ़ाना विस क्षेत्र के रालोद विधायक एवं रालोद विधानमंडल दल नेता राजपाल बालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पिछली सरकार के दौरान रालोद नेताओं अजित राठी,संजय राठी,सुधीर भारतीय,हरेंद्र शर्मा,अभिषेक चौधरी गुर्जर, भाकियू नेत्री सोहनवीरी देवी आदि व मंसूरपुर क्षेत्र के ग्रामीणों पर दर्ज सरकारी मुकदमों को वापस लेने हेतु प्रार्थना पत्र देकर मुकदमे वापसी का आग्रह किया है। मुकदमें गन्ना मूल्य,भुगतान,बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर प्रदर्शन रोड जाम आदि से संबंधित है और इसमें वादी सरकार ही है । इस दौरान उनके साथ छपरौली विधायक अजय कुमार भी साथ रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.