लखनऊ, जून 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार पहली जुलाई को सहारनपुर से राज्यव्यापी 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। सहारनपुर के इस्माइलपुर ग्राम में सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय में 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बच्चों को नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्य पुस्तकें, स्कूल बैग व स्टेशनरी का वितरण भी करेंगे। इस कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहेंगे। नए शैक्षिक सत्र में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू हो रहे इस अभियान के साथ मुख्यमंत्री सहारनपुर जिले की दो विधानसभाओं को Rs.620 करोड़ से अधिक लागत की 11 विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। यह भी पढ़ें- 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण आज से, शत-प्रतिशत नामांकन का संकल्प ...