लखनऊ, सितम्बर 26 -- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम योगी दिल्ली पहुंच गए हैं। अपने इस दौरे पर सीएम योगी आज पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। संभावना है कि पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान सीएम योगी राज्यसभा और एमएलसी चुनाव पर चर्चा करेंगे। सीएम योगी अपने इस दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मिलेंगे। सीएम योगी का ये एक दिवसीय दौरा रहेगा। सीएम योगी अपने एक दिवसीय दौरे के लिए शनिवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। आज उनकी पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात होगी। कहा जा रहा है कि अपनी इस मुलाकात के दौरान सीएम योगी आने वाले राज्यसभा और एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। इस दौरान सीएम योगी, पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष की प्रत्याशियों के नाम को लेकर भी चर्चा हो सकती है। चुनाव के मुद्दे से अलग...