गोरखपुर, जनवरी 26 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर पहुंचते ही उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज का दर्शन पूजन किया। मंगलवार को वह नकहा ओवरब्रिज और खजांची फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। शहर में यातायात सुगमता को और बढ़ाने के लिए एक नया रेल ओवरब्रिज (बरगदवा में) और एक नया फ्लाईओवर (खजांची चौराहा) बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार (27 जनवरी) को एक ही दिन, इन दोनों का लोकार्पण कर लोगों को सहज आवागमन-परिवहन की सौगात देंगे। इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने 19 दिसंबर को गोरखनाथ रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी को बरगदवा चौराहे से जेल रोड पर नकहा जंगल-मानीराम स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 5 ए पर रेल उपरिगामी ...