सीएम योगी ने 9.18 लाख किसानों के लिए खोला खजाना, 493 करोड़ से खातों में सीधे भेजी राहत
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 9,18,091 किसानों के लिए सरकार का खजाना खोल दिया। बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और चक्रवात से प्रभावित किसानों को उन्होंने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए सोमवार को सीधे राहत भेजी। कृषि निवेश अनुदान राशि के रूप में कुल 493 करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में प्रदेश में बड़े पैमाने पर फसल को नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर जनहानि और पशुहानि हुई है। डबल इंजन की सरकार ने सिर्फ 8 से 10 दिन के अंदर अपने अन्नदाता किसानों को फसल, मकान और पशुधन की क्षति का मुआवजा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। सीएम ने 2017 के पहले की सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि तब बिजली नहीं आती थी, लेकिन बिल आता था। अब स्थिति बदल गई है। अब अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.