संवाददाता, दिसम्बर 11 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन गुरुवार की सुबह भी गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब तीन सौ लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आवास के लिए जरूरतमंद लोगों को आवास दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है। गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। ध्यान से बात सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक औ...