सीएम योगी ने सड़क हादसे का लिया संज्ञान, जताया शोक
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 24 -- लखीमपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के तहसील निघासन क्षेत्र अंतर्गत थाना पढुआ क्षेत्र में मुंडन कार्यक्रम में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के दर्दनाक हादसे का संज्ञान लिया है। इस हादसे में हुई पांच लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों का समुचित एवं त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए। यह भी पढ़ें- लखीमपुर दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता यह भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर पलटी ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.