गोरखपुर, मई 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित प्रदेश स्तरीय शिक्षामित्र सम्मान समारोह में शिक्षामित्रों को सम्मानित करते हुए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से बढ़े हुए मानदेय का चेक प्रदान किया और कहा कि अब भुगतान सीधे बैंक खातों में किया जाएगा। इसके लिए सभी शिक्षामित्रों के खाते खुलवाने के निर्देश बेसिक शिक्षा परिषद को दिए गए हैं। इससे उन्हें बीमा कवर और कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षामित्रों को पांच लाख रुपये तक की सालाना कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जो छूट गए होंगे उन्हें भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्हें नजदीकी विद्यालय में तैनाती और म्यूचुअल ट्रांसफर की सुविधा दी जाएगी, जिससे विशेषकर महिला शिक...