लखनऊ, अगस्त 15 -- 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के विधान भवन में ध्वजारोहण किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ध्वजारोहण के बाद जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि आज हर भारतीय आजादी का जो माहौल महसूस करता है, वह उन्हीं बलिदानों और समर्पित प्रयासों का नतीजा है। आजादी का मतलब सिर्फ़ राजनीतिक आज़ादी नहीं है; इसका मतलब है अराजकता, पिछड़ेपन, गरीबी, अशिक्षा और असमानता से मुक्ति, जिन्होंने देश को लगातार कमजोर किया था। सीएम योगी ने कहा कि यूपी की धरती से आजादी का बिगुल शुरू हुआ था। आजादी की लड़ाई यूपी के बगैर अधूरी थी। उन्होंने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि आज ही के दिन 1947 में एक लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के परिणाम स्वरूप स्वाधीनता प्राप्त हुई। स्...