सहारनपुर, अप्रैल 13 -- व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया, पूरे रूट की बारीकी से समीक्षा की। मनोहरपुर स्थित जनसभा स्थल पहुंचे और वहां की तैयारियों को देखासहारनपुर/बिहारीगढ़, संवाददाता।सहारनपुर के बिहारीगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को होने वाले प्रधानमंत्री आगमन को लेकर पूरे इलाके में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया और पूरे रूट की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डाट काली मंदिर का निरीक्षण भी किया।सोमवार को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुंदरपुर इंटर कॉलेज के सामने स्थित हेलीपैड पर उतरा, जिसके बाद उन्होंने सीधे बिहारीगढ़ क्षेत्र में पीएम के कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले दिल्ली-देहरादून...