अयोध्या, जनवरी 1 -- अयोध्या, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में गुरुवार को 'अयोध्या कैलेंडर' का अनावरण किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराज जैन उपस्थित रहे। अयोध्या की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत को दर्शाने वाले इस कैलेंडर की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या विश्व पटल पर भारत की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र है। अयोध्या कैलेंडर में सम्मिलित आकर्षक एवं भावपूर्ण छायाचित्र राजेश कुमार सिंह द्वारा लिए गए हैं, जिनमें अयोध्या की दिव्यता, धार्मिक आस्था और स्थापत्य सौंदर्य का जीवंत चित्रण किया गया है। यह कैलेंडर न केवल अयोध्या की पहचान को सुदृढ़ करता है, बल्कि देश-विदेश में इसकी सांस्कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.