वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 9 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा योजना का शिलान्यास किया था। इसके साथ ही ताजनगरी के रियल एस्टेट मार्केट में हलचल बढ़ गई है। इस योजना को 'आगरा का ग्रेटर नोएडा' कहा जा रहा है, और यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) के बड़े बिल्डर्स और निवेशकों ने यहां अपनी आंखें गढ़ा दी हैं। इसका सीधा असर यह हुआ है कि इनर रिंग रोड के आसपास की जमीनों के दाम अब आम आदमी की पहुंच से बाहर होकर आसमान पर पहुंचने के आसार हैं। ग्रेटर आगरा की लोकेशन ने इसे एनसीआर के निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बना दिया है। यमुना एक्सप्रेस-वे और लखनऊ एक्सप्रेस-वे के मिलन बिंदु पर स्थित होने के कारण नोएडा और गाजियाबाद के निवेशकों को यहां भविष्य का सोना नजर आ रहा है। एनसीआर से आने...