अयोध्या, मार्च 12 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह अयोध्या पहुंचकर राष्ट्रपति के कार्यक्रम की समीक्षा की। योगी ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की। सुबह 10:00 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क में बने हेलीपैड पर उतरा यहां से सीधे मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली की पूजा अर्चना की। इसके बाद राम मंदिर जाकर प्रभु श्री राम की आरती उतारी। राम जन्मभूमि मंदिर में भी भगवान श्रीराम के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। 19 मार्च को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या दौरे पर आ रही हैं। उनके आगमन से पहले ‌सीएम योगी अयोध्या पहुंचें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ पीएफसी सभागार में बैठक की। 19 मार्च को हिंदी नव वर्ष के मौके पर राम मंदिर के द्वि...