नई दिल्ली, मई 17 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ में अंशकालिक प्रशिक्षक सम्मान समारोह और चेक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के साथ ही 5 लाख रुपए तक के फ्री इलाज की सौगात भी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकार केवल बोल नहीं रही है बल्कि करके दिखा रही है। लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में सीएम योगी ने अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान और बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बता दें कि सरकार द्वारा पहले जारी शासनादेश के तहत अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया गया था। बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल 2026 से प्रभावी किया गया है। इसके तहत प्रदेश भर में प्रतीकात्मक चेक वितरण कार्यक्रम आयोज...