संवाददाता, मई 26 -- UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर के नाम और एक और उपलब्धि जुड़ गई है। प्रदेश में तेजी से बढ़ते औद्योगिक और निवेश परिदृश्य में इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गोरखपुर की कंपनी 'नॉर्दर्नएक्सप्रेस इंफ्राडेवलपर्स प्रा. लि.' Northernexpress Infradevelopers Pvt. Ltd. ने 25 कंपनियों को पछाड़कर कोल इंडिया का बड़ा प्रोजेक्ट हासिल किया है। शहर के महेसरा ताल (चिलुआताल) में यह फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट लगेगा। इससे राज्य के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को नई गति मिलेगी। यह ऐतिहासिक कदम उत्तर प्रदेश की हरित ऊर्जा क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ गोरखपुर को देश के औद्योगिक मानचित्र पर स्थापित करेगा। गोरखपुर के चिलुआताल, जिसे महेसरा ताल के नाम से भी जाना जाता है, में प्रतिष्ठित फ्लोटिंग सोलर परियोजना मूर्त...