सीएम योगी के जालौन दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस का चप्पे-चप्पे पर पहरा
उरई, जुलाई 24 -- उरई। संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 25 जुलाई को प्रस्तावित जालौन दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बना दिया है। हेलीपैड पुलिस लाइन से लेकर जिला स्टेडियम तक तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। एसपी विनय कुमार सिंह के अनुसार कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी, सीसीटीवी कैमरे और बम निरोधक दस्ते की तैनाती की गई है। रूट पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। वीआईपी ड्यूटी में जिले के आलाधिकारी खुद मोर्चा संभालेंगे। यातायात को सुगम रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान प्रमुख चौराहों पर तैनात रहेंगे। यह भी पढ़ें- मुस्तैदी से निभाएं ड्यूटी, सुरक्षा में न हो चूक इंटेलीजेंस और एलआईयू की टीम संदिग्ध गतिविधियों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.