वाराणसी, जनवरी 3 -- वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे और आगामी माघ मेला 2026 को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा का खाका खींचना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को सिगरा स्टेडियम पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने अधिकारियों को साफ तौर पर हिदायत दी कि सुरक्षा घेरा इतना मजबूत हो कि परिंदा भी पर न मार सके। इसके लिए मजबूत बैरिकेडिंग करने, हर प्रवेश द्वार पर सख्ती से तलाशी लेने और पूरे इलाके की निगरानी सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आसपास की ऊंची इमारतों पर पुलिस बल तैनात करने को कहा गया है। कमिश्नर ने यह भी ध्यान रखने को कहा कि वीआईपी मूवमेंट के वक्त शहर में ट्रैफिक जाम न लगे और आम लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन और वैकल्पिक रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.