लखनऊ, अप्रैल 17 -- Smart Prepaid Meter: स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर आ रहीं शिकायतों को देखते हुए सीएम योगी ऐक्शन में आ गए हैं। सीएम योगी की सख्ती के बाद पावर कॉरपोरेशन ने स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता जांचने के लिए चार सदस्यीय समिति बना दी है। यह समिति दस दिनों में पावर कॉरपोरेशन को स्मार्ट मीटरों का तकनीकी परीक्षण करके उसकी गुणवत्ता के संबंध में रिपोर्ट सौंपेगी। चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति में आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर अंकुश शर्मा व प्रबोध बाजपेयी, वडोदरा स्थित इलेक्ट्रिकल रिसर्च एवं डवलेपमेंट एसोसिएशन के अनुभाग प्रमुख तेजस मिस्त्री शामिल हैं। इसके अलावा पावर कॉरपोरेशन के निदेशक (वितरण) जीडी द्विवेदी को समिति का संयोजक बनाया गया है। प्रदेश में अब तक 85 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं और इनमें से 70 लाख से ज्यादा प्रीपेड मोड में काम कर रहे ह...